Sasaram Me Ghumne Ki Jagah – सासाराम में घूमने की जगह |

155

सासाराम बिहार का प्राचीन और ऐतिहासिक शहर है यह रोहतास जिले में बसा हुआ है यह जगह अपने वैभव महत्व और धार्मिक वातावरण के लिए जानी जाती है यहां का मुगल शासक शेरशाह सूरी की यादें आज भी यहां पर जिंदा है साथ यहां के किले झरने मंदिर और बंद जगह प्रकृति और इतिहास का संगम दिलाते हैं अगर आप बिहार घूमने का प्लान बना रहे हैं तो सासाराम एक ऐसा डेस्टिनेशन है जिसे आपको मिस नहीं करना चाहिए अगर आप हमारे इस आर्टिकल Sasaram Me Ghumne Ki Jagah को आखिर तक पढ़ते हैं तो आपको समझ आ जाएगा Sasaram Me Ghumne Ki Jagah कौन-कौन सी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

🕌 1. शेरशाह सूरी मकबरा (Sher Shah Suri Tomb)

सासाराम का सबसे मशहूर जगह यह मकबरा है जो लाल बलुआ पत्थर से बना हुआ है यह एक सुंदर झील के बीच में बना हुआ है और यह मकबरा 16 बी शताब्दी में बनाया गया था भारत की सबसे शानदार मुगल शैली की इमारतें में से एक है सूरज डूबने और सूरज उगाने के समय यहां का नजारा काफी ज्यादा खूबसूरत सकता है।


🏰 2. रोहतासगढ़ किला (Rohtasgarh Fort)

सासाराम से लगभग 40 किलोमीटर दूर पहाड़ी पर स्थित यह विशाल किला शेरशाह सूरी के शासनकाल से जुड़ा हुआ माना जाता है किले में कई दरवाजे मंदिर बावड़िया और पुराने अवशेष भी मौजूद हैं यह इतिहास और एडवेंचर दोनों पसंद करने वालों के लिए शानदार जगह है अगर आप फोटोग्राफी एडवेंचर और हिस्ट्री में इंट्रेस्ट रखते हैं तो आपको यह जगह घूमने के लिए जरूर जाना चाहिए
👉 अगर आपको किलों में इंट्रेस्ट है तो आप चित्तौड़गढ़ में घूमने की जगह भी देख सकते हैं।


🕉️ 3. मां तारा चंडी मंदिर (Maa Tara Chandi Temple)

यह मंदिर सासाराम से कुछ किलोमीटर की दूरी पर देखने के लिए मिलता है कहा जाता है कि यहां देवी सती का नेत्र गिरा था इसलिए यह 51 शक्तिपीठों में से एक माना जाता है नवरात्रि के दौरान यहाँ भारी भीड़ होती है अगर आप सासाराम घूमने के लिए जा रहे हैं तो आपको मां तारा चंडी देवी मंदिर घूमने के लिए जरूर जाना चाहिए।
📍 Location: GT रोड के पास
🕐 Timing: सुबह 5 बजे से रात 9 बजे तक


🕳️ 4. गुप्ताधाम (Guptadham Cave Temple)

घने जंगल और पहाड़ियों के बीच बसा यह मंदिर अपनी गुफाओं के लिए काफी ज्यादा प्रसिद्ध है यहां प्राकृतिक सुंदरता के साथ-साथ धार्मिक वातावरण भी देखने के लिए मिलता है यह जगह परिवार और दोस्तों के साथ पिकनिक के लिए काफी अच्छी मानी जाती है।


💦 5. मंजहर कुंड और दुःखहरण कुंड (Manjhar Kund & Dukhharan Kund)

सासाराम के पास स्थितियां दोनों झरने गर्मी के मौसम में टूरिस्ट को अपनी ओर आकर्षित करते हैं यहां का ठंडा पानी और झरने की आवाज टूरिस्ट को मन्त्र मुक्त कर देते हैं अगर आप फोटोग्राफी एडवेंचर और पिकनिक के शौकीन है तो आपको यह जगह देखने के लिए जरूर जानी चाहिए
👉 पास में ही स्थित गया में घूमने की जगह भी आप देख सकते हैं।


🌉 6. इंद्रपुरी बाँध (Indrapuri Dam)

इंद्रपुरी बांध यह डेम सोन नदी पर बनाया गया है और सासाराम से लगभग 9 किलोमीटर की दूरी पर है यह बिहार का एक ऐसा पिकनिक स्पॉट है जहां परिवार संग समय बिताना आपके लिए काफी ज्यादा आरामदायक हो सकता है शाम के समय बांध के ऊपर से सूरज डूबने का नजारा बाकी दिल को छू लेने वाला होता है।


🏞️ 7. त्रिशूल धाम और खैराडीह झरना

त्रिशूल धाम कम प्रसिद्ध लेकिन बहुत ही सुंदर जगह है त्रिशूल धाम धार्मिक महत्व रखता है और आसपास के आदिवासी जन प्राकृतिक सुकून देते हैं अगर आप भीड़भाड़ से दूर एक शांत जगह चाहते हैं तो यह आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है।


🏨 सासाराम में ठहरने की जगहें (Where to Stay in Sasaram)

सासाराम में बजट से लेकर छोटे  स्तर तक कई होटल उपलब्ध हैं –

  • Hotel Maurya Vihar – रेलवे स्टेशन के पास
  • Hotel Rohitas Inn – एडवांस सुविधाओं वाला होटल
  • Hotel Shivam Palace – परिवार और कपल्स के लिए बेस्ट ऑप्शन
  • Dak Bungalow Sasaram – सरकारी गेस्टहाउस सुविधा

👉 अगर आप लग्ज़री स्टे चाहते हैं तो राजगीर में घूमने की जगह के साथ वहाँ के होटल भी एक्सप्लोर करें।


🚗 कैसे पहुँचे (How to Reach Sasaram)

  • रेलमार्ग: सासाराम जंक्शन बिहार के प्रमुख शहरों – पटना, गया, वाराणसी और दिल्ली से जुड़ा हुआ है।
  • सड़क मार्ग: राष्ट्रीय राजमार्ग 2 (NH-2) यानी ग्रैंड ट्रंक रोड से सीधा सासाराम पहुँचा जा सकता है।
  • हवाई मार्ग: निकटतम हवाई अड्डा गया (140 किमी) और वाराणसी (120 किमी) है।

📅 सासाराम घूमने का सही समय (Best Time to Visit Sasaram)

सासाराम में घूमने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च का होता है इस दौरान मौसम ठंडा और काफी ज्यादा सुखद रहता है मानसून में  हरियाली अपने चरम पर होती है और फोटोग्राफी के लिए एकदम परफेक्ट मानी जाती है अगर आप सासाराम घूमने के लिए जा रहे हैं तो आपको अक्टूबर से मार्च के बीच इस जगह पर घूमने के लिए जाना चाहिए।


FAQ – सासाराम से जुड़े सामान्य प्रश्न

Q1. सासाराम किसके लिए प्रसिद्ध है?
👉 सासाराम शेरशाह सूरी के मकबरे, रोहतासगढ़ किले और मां तारा चंडी मंदिर के लिए पॉपुलर है।

Q2. सासाराम घूमने का सही मौसम कौन सा है?
👉 अक्टूबर से मार्च के बीच का समय सबसे अच्छा है।

Q3. सासाराम में कितने प्रमुख टूरिस्ट प्लेस हैं?
👉 लगभग 6–7 प्रमुख जगह हैं जिनमें ऐतिहासिक, धार्मिक और प्राकृतिक स्थान शामिल हैं।

Q4. सासाराम किस जिले में है?
👉 यह बिहार के रोहतास जिले में स्थित है।

Q5. सासाराम के पास और कौन सी जगहें घूमने लायक हैं?
👉 राजगीर, गया और पटना


🔗 Related Places 


अधिक जानकारी के लिए देखें Bihar Tourism Official Site या Incredible India – Bihar


🔚 निष्कर्ष (Conclusion)

सासाराम बिहार का एक ऐसा जगह है जहां पर आपको शेरशाह सूरी का मकबरा देखने का मिलता है जो रोहतास का किला भी आपके यहां देखने के लिए मिल जाता है अगर आप एक ऐसे ट्रिप की तलाश में आए है  इतिहास आस्था और प्रकृति तीनों का संगम हो तो Sasaram Me Ghumne Ki Jagah ट्रैवल जरूर करें यह ट्रिप न केवल अच्छा है बल्कि मन को भी शांति प्रदान करता है।

Related Posts

Previous articleRajgir Me Ghumne Ki Jagah – 🏞️ राजगीर में घूमने की जगह
Next articleNetarhat Me Ghumne Ki Jagah – नेटारहाट में घूमने की टॉप जगहें, ट्रैवल गाइड 2025
Sonu Meena
sonu Meena is a travel blogger and founder of travelpe.online, passionate about exploring hidden gems and sharing travel tips to help others plan memorable trips across India.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here